• Latest
  • Trending

सिक्‍के भारतीय इतिहास संस्‍कृति, धार्मिक एवं आर्थिक पहलूओं के अध्‍ययन के महत्‍वपूर्ण स्रोत : प्राचीन सिक्कों की प्रदर्शनी का आगाज

January 22, 2025

कुरैठा के रोजगार सहायक रामप्रकाश दांगी निलंबित।

February 19, 2025

शहर काजी ने कहा, मस्जिदों में इस्तेमाल करें सोलर सिस्टम, बिजली फिजूलखर्ची पर लगाएं रोक

February 19, 2025

GIS के VIP मेहमानों पर खतरे की घंटी, नियमविरुद्ध निर्माण पर भाजपाई झंडों की भरपाई

February 19, 2025

ये है हमारी पुलिस!: न धाराओं की जानकारी न बीट का पता, टीआई सहित 15 अटैच, अब दोबारा ट्रेनिंग, पास हुए तो मिलेगा थाना |

February 19, 2025

ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट को लेकर स्वास्थ्य विभाग ने बनाई डॉक्टरों की टीम

February 19, 2025

मुख्यमंत्री मोहन यादव को ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट की सफलता का शंख भेंट…

February 19, 2025

सिविल अस्पताल गोविंदपुरा हथाईखेड़ा के सुदृढ़ीकरण की आवश्यक व्यवस्थाएँ शीघ्र पूर्ण करे : डिप्टी सीएम  शुक्ल

February 18, 2025

जीआईएस की तैयारियों में जुटा जिला प्रशासन कलेक्टर ने की समीक्षा बैठक |

February 18, 2025

बैरसिया एसडीएम जनसुनवाई में समस्याओं का तत्परता से हो रहा समाधान

February 18, 2025

मीडिया हाउस के मालिक और उद्योगपति हृदेश दीक्षित के यहां इनकम टैक्स विभाग की टीम ने छापा मारा

February 18, 2025

यूका का कचरा जलाने के दौरान हादसा हुआ तो क्या इंतजाम’…

February 18, 2025

मध्यप्रदेश के 207 प्राइवेट स्कूल होंगे बंद, अधर में 31 हजार बच्चों का भविष्य |

February 18, 2025
Retail
Friday, February 6, 2026
Subscription
Advertise
  • देश
  • राजनीति
  • अपराध
  • शहर
  • धर्मसमाज
  • खेलकूद
  • स्वास्थ्य
  • प्रशासन
  • परिवहन
  • वन
  • शिक्षा
  • विशेष व्यंग
No Result
View All Result
  • देश
  • राजनीति
  • अपराध
  • शहर
  • धर्मसमाज
  • खेलकूद
  • स्वास्थ्य
  • प्रशासन
  • परिवहन
  • वन
  • शिक्षा
  • विशेष व्यंग
No Result
View All Result
Newsdiary24
No Result
View All Result

सिक्‍के भारतीय इतिहास संस्‍कृति, धार्मिक एवं आर्थिक पहलूओं के अध्‍ययन के महत्‍वपूर्ण स्रोत : प्राचीन सिक्कों की प्रदर्शनी का आगाज

by Amit Sen
January 22, 2025
in प्रशासन, मनोरंजन, राजनीति, शहर
0 0
0
Post Views: 6

अमित सेन
8085661177

भोपाल। संचालनालय पुरातत्‍व अभिलेखागार एवं संग्रहालय भोपाल म.प्र. के अन्‍तर्गत डॉ. विष्‍णु श्रीधर वाकणकर पुरातत्‍व शोध संस्‍थान, भोपाल द्वारा अश्विनी शोध संस्‍थान महिदपुर, उज्‍जैन के संयुक्‍त तत्‍वधान में युग-युगीन सिक्‍के की प्रदर्शनी का उद्घाटन एवं सिक्‍कों पर आधारित युग-युगीन सिक्‍के विषय पर व्‍याख्‍यानमाला का आयोजन बुधवार को किया गया। कार्यक्रम के प्रारंभ में सर्वप्रथम सिक्‍कों पर आधारित प्रदर्शनी का उद्घाटन प्रोफेसर वैद्यनाथ लाभ, कुलगुरू सॉची बौद्ध भारतीय अध्‍ययन विश्‍वविद्यालय एवं उर्मिला शुक्‍ला आयुक्‍त पुरातत्‍व अभिलेखागार एवं संग्रहालय भोपाल द्वारा किया गया। कार्यक्रम के अगले चरण में अतिथियों के स्‍वागत उपरान्‍त वाकणकर शोध संस्‍थान के निदेशक डॉ. पूजा शुक्‍ला द्वारा अतिथियों के स्‍वागत उद्बोधन देते हुए संस्‍थान द्वारा आयोजित युग-युगीन सिक्‍कों की प्रदर्शनी के उद्देश्‍य पर प्रकाश डालते हुए अश्विनी शोध संस्‍थान, महिदपुर उज्‍जैन के निदेशक डॉ. आरसी ठाकुर के योगदान से अवगत कराया। मुख्‍य अतिथि प्रोफेसर लाभ ने अपने उद्बोधन में सिक्‍कों की महत्‍ता पर प्रकाश डालते हुए उसकी प्राचीनता एवं वस्‍तु-विनिमय में आने वाली कठिनाईयों के समाधान के रूप में सिक्‍कों के आरम्‍भ पर प्रकाश डाला। उन्होंने यह भी प्रकाश डाला गया कि कौडी को भी मुद्रा के रूप में उपयोग किया गया था। इतिहास लेखन में सिक्‍कों के योगदान से भी अवगत कराया गया।
सचिव संस्‍कृति मध्‍यप्रदेश शासन एवं आयुक्‍त पुरातत्‍व ने अपने उद्बोधन में प्रोफेसर लाभ के शोध कार्यो एवं बौद्ध दर्शन में उनके योगदान को रेखांकित किया। उन्होंने बताया कि सिक्‍के भारतीय इतिहास संस्‍कृति, धार्मिक एवं आर्थिक पहलूओं के अध्‍ययन के महत्‍वपूर्ण स्रोत है, जो किसी भी देश के समसामयिक, धार्मिक, सांस्‍कृतिक मान्यताओं एवं आर्थिक स्थिति के अध्‍ययन के लिए सहज ही जानकारी उपलब्‍ध करा देते हैं।

YOU MAY ALSO LIKE

कुरैठा के रोजगार सहायक रामप्रकाश दांगी निलंबित।

शहर काजी ने कहा, मस्जिदों में इस्तेमाल करें सोलर सिस्टम, बिजली फिजूलखर्ची पर लगाएं रोक

इस अवसर पर डॉ. विष्‍णु श्रीधर वाकण्‍कर पुरातत्‍व शोध संस्‍थान की ओर से आयुक्‍त पुरातत्‍व द्वारा इतिहास पुरातत्‍व एवं संस्‍कृति के क्षेत्र में शोध कार्यो को व्‍यापकता एवं अन्‍य संस्‍थानों के साथ मिलकर शोध कार्य करने की दिशा में पहल करते हुए तीन संस्‍थानों यथा अध्‍ययन शाला प्राचीन भारतीय इतिहास संस्‍कृति एवं पुरातत्‍व विक्रम विश्‍वविद्यालय उज्‍जैन, अश्विनी शोध एवं अनुसंधान संस्‍थान महिदपुर उज्‍जैन तथा भोज जनकल्‍याण सेवा समिति रतलाम के साथ समझौता ज्ञापन भी हस्‍ताक्षरित किए गए। इन तीनों समझौता ज्ञापन हस्‍ताक्षरित होने उपरान्‍त पुरातत्‍व के क्षेत्र में शोध कार्यो को बढावा मिलेगा।

कार्यक्रम की अगली कड़ी में शोध प्रतिष्ठित विद्वानों के द्वारा अपने शोध पत्रों का वाचन कर मुद्रा शास्‍त्र के विभिन्‍न आयामों पर प्रकाश डाला गया। इस क्रम में डॉ. जोसफ मेन्‍युल द्वारा ” द सर्च फोर ए सूटेबल इमेज ऑफ गोडेस ऑफ प्रोसपेरिटी डियूरिंग गुप्‍ता पिरीयड –द न्‍यूमेसमेटिक एविडेंसेस विषय पर अपने शोध पत्र प्रस्‍तुत किया गया, जिसमें उनके द्वारा विभिन्‍न स्‍थलों से प्राप्‍त गजअभिशेकित देवी एवं गुप्‍तकाल के सिक्‍कों पर प्राप्‍त लक्ष्‍मी एवं प्रतिमाओं का विश्‍लेषणात्‍मक विवेचना प्रस्‍तुत की। शोध पत्र वाचन की कड़ी में अध्‍ययन शाला प्राचीन भारतीय इतिहास संस्‍कृति एवं पुरातत्‍व विक्रम विश्‍वविद्यालय उज्‍जैन के विभागाध्‍यक्ष, डॉ वि.एस. परमार ने कुषाण कालीन सिक्‍कों, डॉ. अन्‍जना गौर उज्‍जैन ने मुद्राओं पर अंकित प्रतीक चिन्‍हों पर अपना शोध पत्र का वाचन किया। डॉ. रितेश लोड़, डॉ. शिवम दुबे भी अपने शोध पत्रों का वाचन कर अपने विचार रखें। इस अवसर पर डॉ. मनोज कुमार कुर्मी अधीक्षण पुरातत्‍वविद, भारतीय पुरातत्‍व सर्वेक्षण, नरेन्‍द्र सिंह पवार, राघवेन्‍द्र सिंह तोमर उपस्थित रहे एवं स्‍कोप ग्‍लोबल विश्‍वविद्यालय, महारानी लक्ष्‍मी बाई महाविद्यालय भोपाल के छात्र-छात्राएं आदि उपस्थित थे।

SendShare

Browse by Category

  • Uncategorized
  • अपराध
  • खेती-किसानी
  • खेलकूद
  • देश
  • धर्मसमाज
  • पटियेबाजी
  • परिवहन
  • प्रशासन
  • मनोरंजन
  • मौसम
  • राजनीति
  • वन
  • विशेष व्यंग
  • व्यापार
  • शहर
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • देश
  • राजनीति
  • अपराध
  • शहर
  • धर्मसमाज
  • खेलकूद
  • स्वास्थ्य
  • प्रशासन
  • परिवहन
  • वन
  • शिक्षा
  • विशेष व्यंग

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result
  • देश
  • राजनीति
  • अपराध
  • शहर
  • धर्मसमाज
  • खेलकूद
  • स्वास्थ्य
  • प्रशासन
  • परिवहन
  • वन
  • शिक्षा
  • विशेष व्यंग

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?