सार्वजनिक समस्याओं का समाधान मेरी पहली प्राथमिकता SDM आशुतोष शर्मा
जीतेन्द्र सेन
बैरसिया।। प्रत्येक मंगलवार को एसडीएम जन जनसुनवाई आयोजित की जाती है इसी के परिपालन में मंगलवार को एसडीएम आशुतोष शर्मा ने SDM कार्यालय में जनसुनवाई की जिसमें कुल सात आवेदन प्राप्त हुए जनसुनवाई में विभिन्न विभागों के अधिकारी गण मौजूद रहे और नागरिकों की समस्याएं ध्यानपूर्वक सुनी गईं। एसडीएम आशुतोष शर्मा ने तत्काल तत्परता दिखाते हुए अधिकांश समस्याओं का निराकरण किया और शेष आवेदनों के समाधान के लिए संबंधित विभागों को आवश्यक निर्देश दिए वही एसडीएम शर्मा ने किसान की पीड़ा को समझा और समाधान का आश्वासन दिया इस जनसुनवाई में एक अनूठा दृश्य भी देखने को मिला जब एक किसान, अपनी पीएम सम्मान निधि नहीं मिलने की समस्या लेकर पहुँचा। किसान की परेशानी को देखते हुए एसडीएम आशुतोष शर्मा ने उसे अपने पास बुलाकर बैठाया और उसकी समस्या को गंभीरता से सुन समझकर शीघ्र समाधान का आश्वासन दिया। एसडीएम की संवेदनशीलता और कार्यशैली के साथ साथ मधुर वाणी से प्रभावित किसान ने उन्हें धन्यवाद देते हुए कहा कि अगर सभी अधिकारी इसी तरह आमजन की पीड़ा को समझें, तो किसी को भी बार-बार परेशान नहीं होना पड़ेगा।”
सार्वजनिक समस्याओं का समाधान प्राथमिकता
एसडीएम आशुतोष शर्मा ने जनसुनवाई में स्पष्ट किया कि नागरिकों की समस्याओं का समाधान उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि लंबित आवेदनों का निपटारा शीघ्र और प्रभावी तरीके से किया जाए, ताकि लोगों को राहत मिल सके।
जनसुनवाई में नागरिकों की संतुष्टि और प्रशासन की तत्परता ने एक बार फिर यह साबित किया कि जब प्रशासनिक अधिकारी संवेदनशीलता और जिम्मेदारी के साथ कार्य करते हैं, तो जनता को न केवल भरोसा मिलता है बल्कि प्रशासन के प्रति सम्मान भी बढ़ता है।