इंदौर में इनकम टैक्स विभाग की रेड, मीडिया हाउस और उद्योगपति के घर मारा छापा
-इंदौर के बालाजी विहार, महू नाका स्थित मीडिया हाउस के मालिक और उद्योगपति हृदेश दीक्षित के यहां इनकम टैक्स विभाग की टीम ने छापा मारा है। यह कार्रवाई सुबह के समय की गई है, जिसमें स्थानीय पुलिस की मदद भी ली गई।
-टीम ने इंदौर और नवलखा क्षेत्र में विभिन्न स्थानों पर तफ्तीश की। इनकम टैक्स विभाग के अधिकारियों ने मीडिया हाउस के दस्तावेजों और संपत्ति की जांच की है। यह कार्रवाई संभावित कर चोरी और वित्तीय अनियमितताओं को लेकर की गई है।
–हृदेश दीक्षित के संबंध में अभी तक अधिक जानकारी सामने नहीं आई है, लेकिन विभाग की जांच जारी है। उधर, मीडिया हाउस के अधिकारियों से भी पूछताछ की जा रही है।
–यह रेड इंदौर में मीडिया हाउस से जुड़े बड़े उद्योगपतियों पर की गई अब तक की सबसे बड़ी जांच मानी जा रही है।