राम नगर कॉलोनी को मिली रोड नाली की सौगात
अमित सेन
8085661177
भोपाल! जिला पंचायत वार्ड क्रमांक 05 के अंतर्गत आने वाले ग्राम चोपड़ा कला में नवनिर्मित सड़क का लोकार्पण जिला पंचायत सदस्य एवं विधायक प्रतिनिधि अशोक मीणा ने किया !
लगभग 15 लाख रुपये की लागत से बनने वाली इस सड़क के लिए चोपड़ा कला के सरपंच शेरू मीणा ने अथक प्रयास किए सड़क बनने से एक तरफ रहवासियों में हर्ष का माहौल है वहीं सरपंच शेरू मीणा ने हुज़ूर विधायक रामेश्वर शर्मा को धन्यवाद प्रेषित किया है !

शेरू मीणा ने कहा की विधायक रामेश्वर शर्मा के कुशल नेतृत्व और मार्गदर्शन में हुज़ूर विधानसभा में विकास के नए आयाम स्थापित हो रहें है !
जिला पंचायत सदस्य एवं विधायक प्रतिनिधि अशोक मीणा और ग्राम पंचायत चोपड़ा कला सरपंच शेरू मीणा ने लोकार्पण कार्यक्रम में उपस्थित लोगों को अयोध्या धाम में भगवान श्री राम की प्राण प्रतिष्ठा की शुभकामनायें देते हुए देश की खुशहाली की कामना की !
अशोक मीणा ने कहा की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सक्षम नेतृत्व में भारत में राम राज्य का उदय हुआ है राम राज्य की परिकल्पना को साकार करने का जज्बा सिर्फ नरेंद्र मोदी में ही हो सकता है !
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि अशोक मीणा सरपंच शेरू मीणा, ऋषि मीणा, कपिल मीणा,मुकेश मीणा, रतिराम लोधी,राजेंद्र शर्मा, राजू विश्वकर्मा, मालम सिंह, विजय विश्वकर्मा, गोलू कुशवाह, रामराज कुशवाह सहित समस्त रहवासी एवं कार्यकर्त्ता उपस्थित रहें !



