धर्मेंद्र सिंह ठाकुर
आवास कॉलोनी में रह रहे किराएदारों पर नगर पालिका नहीं कर रही कोई कार्रवाई वास्तविक हितग्राहियों को अतिक्रमण के नाम पर किया जा रहा परेशान
आवास कॉलोनी के चारों तरफ नहीं है बाउंड्री वॉल आए दिन घटित होती रहती है चोरी की घटनाएं बाहरी लोगों का लगा रहता है जमावड़ा
खुरई आवास कॉलोनी में पिछले लगभग 5 वर्षों से रह रहे हितग्राहियों ने अपने घर के सामने अपनी सुरक्षा की दृष्टि को ध्यान में रखकर कुछ ने अस्थाई एवं कुछ ने स्थाई निर्माण कर लिया है ,
हितग्राहियों से जब पूछा गया कि अतिक्रमण करने का कारण क्या है तो उन्होंने बताया कि साहब हमारे घर के कमरे इतने छोटे-छोटे हैं कि हम लोग मोटरसाइकिल साइकिल मकान में नहीं रख सकते उन्हें हमें घर के बाहर रखना पड़ता है और यदि हम अपने बहुमूल्य चीजों को घर के बाहर रखते हैं तो चोरी का भय बना रहता है क्योंकि आवास कॉलोनी में बाउंड्री वॉल ना होने के कारण बाहरी व्यक्तियों का आए दिन जमावड़ा लगा रहता है एवं आवास में आए दिन चोरि की घटना घटित होती रहती है जिस कारण हम सभी लोगों ने आवास के बाहर अस्थाई एवं स्थाई निर्माण किया हुआ है एवम कुछ लोगो ने बताया कि कुछ समय पहले रह चुके तात्कालिक सीएमओ भैया लाल बघेल के द्वारा जब आवास कॉलोनी में केंद्र से आई टीम के सामने मकान के बाहर (घोक के नीचे की )5 फीट जगह हित ग्राही की है जैसी बात कही गई की थी जिसके साक्षी सभी उस समय के आवास कॉलोनी वासी हैं साथ में हितग्राहियों ने यह भी नगर पालिका पर आरोप लगाए हैं कि 2018 में कांग्रेस की सरकार के समय हम सभी लोगों को अपने मकान के अधिकार प्रमाण पत्र बांटे जाने की घोषणा की गई थी जिसमें से कुछ लोगों को अधिकार प्रमाण पत्र मिले थे जिन में लिखा हुआ क्षेत्रफल और आवास के मकान का क्षेत्रफल एक नहीं है अधिकार प्रमाण पत्र में लिखे हुए क्षेत्रफल से मकान का क्षेत्रफल कम है अतः समस्त वार्ड वासियों ने विधायक भूपेंद्र सिंह से अनुरोध किया है कि मकान के क्षेत्रफल की नपाई की जाए और जितनी जगह कम है अथवा नहीं इसकी पूर्ण जानकारी लोगों को मुहैया कराई जाए ।।
साथ ही लोगों ने कहा है कि आवास में जो मकान किराए पर चल रहे हैं उन पर तो नगर पालिका कोई कार्रवाई नहीं करती है बल्कि हम जो वास्तविक हितग्राही है उन्हें नगर पालिका के द्वारा परेशान किया जा रहा है ।।

