जीतेन्द्र बाबू सेन
भोपाल मध्य प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती ने बुधवार को मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव को कुत्तों के आतंक से निजात दिलाने पत्र लिखकर की मांग।

आपको बता दें कि पूरे मध्य प्रदेश में खासकर राजधानी भोपाल में शवानो के द्वारा लोगों को काटने या बच्चों को का जाने के प्रकरण आपकी जानकारी में होंगे भोपाल में जिन दो बच्चों को कुत्तों ने खा लिया है वह मजदूर एवं अत्यधिक साधनहीन परिवार है उनसे बात करते समय यह तथ्य भी सामने आ गया कि निर्माण कार्यों कार्यों में लगी कंपनियां अपने यहां पर कार्यरत मजदूरों के बच्चों एवं स्त्रियों के संबंध में हमारी सरकार की बनाई श्रमिक नीति का स्वयं पालन नहीं कर रहे हैं जिस प्रकार से निर्माण स्थल पर कार्यरत मजदूर दंपति के 7 माह के बच्चे को कुत्ते खींच कर ले गए और उसे खा लिया वह एक आपराधिक लापरवाही कंपनी की भी है। यह क्रिमिनल नेगलैजेसी केस हैं। हमारे देश में गरीबों के जिंदा बच्चों को कुत्ते का जाएं यह हमारे पूरे देश एवं समाज की व्यवस्थाओं के लिए कलंक है। हम आप सब पशु पक्षी एवं प्राकृतिक प्रेमी हैं इसलिए मेरा मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव से अनुरोध है कि आप एक व्यावहारिक समाधान इस समस्या का अवश्य निकालिए एवं इस समाधान में अड़चन बनने वाले तथा नियमों का उल्लंघन करने वाले लोगों को तुरंत कार्रवाई करके नियम अनुसार कठोरता दंड दीजिए !

