मंत्री राकेश शुक्ला ने किया मुख्यमंत्री का स्वागत
भोपाल/ग्वालियर/मुरैना। मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव एक दिवसीय प्रवास पर चंबल की वादियों में पहुंचे। राजस्थान और राजस्थान उत्तरप्रदेश की सीमा से सटे मुरैना में चंबल और ग्वालियर संभाग की कानून व्यवस्था एवं क्षेत्र के विकास पर जनप्रतिनिधियों सहित संभागीय अधिकारियों के साथ मैराथन समीक्षा की।
समीक्षा के पूर्व मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव मुरैना में हेलीकॉप्टर से हेलीपैड पर पहुंचे।जहा पर प्रदेश सरकार के नवीन एवं नवकरणीय ऊर्जा मंत्री राकेश शुक्ला ने उनका पुष्प गुच्छ देकर चंबल की माटी पर स्वागत किया।
इस अवसर पर दिमनी विधायक एवं मध्य प्रदेश विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर कैबिनेट मंत्री एंदल सिंह कंसाना भी हेलीपैड पर मौजूद रहे ।

