जीतेन्द्र सेन
बैरसिया: Bairasiya तहसील की हर्राखेड़ा सर्कल तहसीलदार के पद पर पदस्थ रहे नायब तहसीलदार सुनील शर्मा बुधवार को शासकीय सेवा से सेवानिवृत हो गए हैं उनकी सेवानिवृत्ति के मौके पर तहसील परिसर में राजस्व परिवार द्वारा कार्यक्रम आयोजित किया गया कार्यक्रम में एसडीएम कार्यालय स्टाफ और तहसील कार्यालय स्टाफ सहित अनेक लोगों ने उन्हें पुष्प मालाए पहनाकर शाल श्रीफल और प्रतिचिन्ह देकर स्वागत किया और उन्हें भावभीनी विदाई दे उनकी सेवाओं की सराहना की। इस मौके पर एसडीएम विनोद सोनकिया ने कहा कि राजस्व विभाग में नौकरी करना एक परिवार की तरह होता है। यहां पर करीब 14 घंटे तक की सेवा देना होता है नायब तहसीलदार सुनील शर्मा की कार्यशैली भी सभी के साथ परिवार की तरह
रही। खासबात यह रही की वह पूरे समय तहसील परिसर में ही निवास करते थे इससे बहुत सारे काम आसानी से निपट जाते थे वही नायब तहसीलदार सुनील शर्मा ने सेवा कल के अनुभवों को साझां करते हुए कहा कि शासकीय सेवा में एक समय उपरांत सेवानिर्मित होना शासन की प्रक्रिया है

आगे पीछे इस प्रक्रिया से सभी कर्मचारियों को गुजरना पड़ता है इस दौरान वह भावुक हो गए। आपको बता दें कि बैरसिया तहसील में सुनील शर्मा पिछले तीन साल पदस्थ रहे है। जहां उन्होंने कई महीनो तक तीन तहसील न्यायालय का कामकाज स्वयं ने निविवाद संभाला उनका आम नागरिकों युवा और किसानों से सीधा संवाद रहा। इस मौके पर एसडीएम विनोद सोनकिया तहसीलदार अर्जुन मुरलीधर नायब तहसीलदार प्रेम नारायण गोस्वामी पटवारी सहित अनेक लोग मौजूद रहे।

