भारत भूषण
7400794801
भोपाल। हरदा की पटाखा फैक्ट्री में हुई घटना पर मुख्यमंत्री मोहन यादव ने दुख प्रकट किया, उन्होंने इस घटना को अत्यंत दु:खद बताया। मुख्यमंत्री ने कहा कि सूचना मिलते ही हमने तुरंत घटना का संज्ञान लिया और जिला प्रशासन की टीम को एक्टिव किया। 50 से ज्यादा एंबुलेंस तत्काल घटना स्थल के लिए रवाना कर दी गई हैं। घायलों का तुरंत नजदीक के हॉस्पिटल में इलाज किया जा सके, इसके लिए इंदौर, भोपाल, होशंगाबाद में डॉक्टरों की टीम तैनात की गई है।
घटना की जांच करेगी विशेष कमेटी

मुख्यमंत्री ने हृदय विदारक घटना की जांच के लिए कमेटी का गठन किया है, इसके अलावा हादसे में हताहतों के परिजनों को 4-4 लाख रुपये की आर्थिक सहायता राशि प्रदान की जाएगी। घायलों के नि:शुल्क और समुचित उपचार के निर्देश दिए हैं। घटना से दुखी मुख्यमंत्री मोहन यादव ने बाबा महाकाल से सभी घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की ।
मध्यप्रदेश की स्वास्थ्य सेवाएं अलर्ट पर
हरदा पटाखा फैक्ट्री दुर्घटना में घायलों के बचाव तथा उपचार की व्यवस्थाएँ युद्धस्तर पर चल रही हैं। हरदा में भोपाल से 20 एवं अन्य ज़िलों से कुल मिलाकर 115 एम्बुलेंस भेजी जा रही हैं। इसके साथ ही 3 अतिरिक्त एम्बुलेंस में बर्न संबंधी कंज्यूमेबल्स एवं दवाएँ भेजी जा रही हैं। प्राप्त जानकारी के अनुसार मेडिकल कॉलेज भोपाल और मेडिकल कॉलेज इंदौर से चिकित्सकों की स्पेशल टीम हरदा भेजी गयी हैं और मेडिकल कॉलेज भोपाल में 50 बेड और एम्स भोपाल में 10 बेड दुर्घटना पीड़ित के लिये तैयारी कर रिज़र्व रखे गये हैं।
लास्ट अपडेट https://www.backup.newsdiary24.com/2024/02/06/bairagarh-patakha-factory-me-bisfot/

