घायलों के इलाज के लिए राज्य सरकार कर रही सभी जरुरी प्रबंध
अमित सेन
8085661177
हरदा की पटाखा फैक्ट्री में मंगलवार को अचानक हुए विस्फोट से फैली अग्नि दुर्घटना पर जनजातीय कार्य, लोक परिसंपत्ति प्रबंधन तथा भोपाल गैस त्रासदी एवं पुनर्वास मंत्री डॉ. कुंवर विजय शाह ने गहन दुख व शोक व्यक्त किया है। डॉ. शाह ने अग्नि दुर्घटना को अत्यंत दुखद बताते हुए दिवंगतों की आत्मा की शांति की प्रार्थना कर शोक संतप्त परिजनों के प्रति अपनी गहरी संवेदनाएँ व्यक्त की हैं। उन्होंने कहा है कि घायलों के समुचित इलाज के लिये राज्य सरकार द्वारा सभी जरूरी प्रबंध किये जा रहे हैं।

