• Latest
  • Trending

वोकल फॉर लोकल के तहत खादी एवं हस्तशिल्प उत्पादों की व्यापक स्तर पर करें मार्केटिंग – राज्यमंत्री जायसवाल

February 7, 2024

कुरैठा के रोजगार सहायक रामप्रकाश दांगी निलंबित।

February 19, 2025

शहर काजी ने कहा, मस्जिदों में इस्तेमाल करें सोलर सिस्टम, बिजली फिजूलखर्ची पर लगाएं रोक

February 19, 2025

GIS के VIP मेहमानों पर खतरे की घंटी, नियमविरुद्ध निर्माण पर भाजपाई झंडों की भरपाई

February 19, 2025

ये है हमारी पुलिस!: न धाराओं की जानकारी न बीट का पता, टीआई सहित 15 अटैच, अब दोबारा ट्रेनिंग, पास हुए तो मिलेगा थाना |

February 19, 2025

ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट को लेकर स्वास्थ्य विभाग ने बनाई डॉक्टरों की टीम

February 19, 2025

मुख्यमंत्री मोहन यादव को ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट की सफलता का शंख भेंट…

February 19, 2025

सिविल अस्पताल गोविंदपुरा हथाईखेड़ा के सुदृढ़ीकरण की आवश्यक व्यवस्थाएँ शीघ्र पूर्ण करे : डिप्टी सीएम  शुक्ल

February 18, 2025

जीआईएस की तैयारियों में जुटा जिला प्रशासन कलेक्टर ने की समीक्षा बैठक |

February 18, 2025

बैरसिया एसडीएम जनसुनवाई में समस्याओं का तत्परता से हो रहा समाधान

February 18, 2025

मीडिया हाउस के मालिक और उद्योगपति हृदेश दीक्षित के यहां इनकम टैक्स विभाग की टीम ने छापा मारा

February 18, 2025

यूका का कचरा जलाने के दौरान हादसा हुआ तो क्या इंतजाम’…

February 18, 2025

मध्यप्रदेश के 207 प्राइवेट स्कूल होंगे बंद, अधर में 31 हजार बच्चों का भविष्य |

February 18, 2025
Retail
Monday, April 20, 2026
Subscription
Advertise
  • देश
  • राजनीति
  • अपराध
  • शहर
  • धर्मसमाज
  • खेलकूद
  • स्वास्थ्य
  • प्रशासन
  • परिवहन
  • वन
  • शिक्षा
  • विशेष व्यंग
No Result
View All Result
  • देश
  • राजनीति
  • अपराध
  • शहर
  • धर्मसमाज
  • खेलकूद
  • स्वास्थ्य
  • प्रशासन
  • परिवहन
  • वन
  • शिक्षा
  • विशेष व्यंग
No Result
View All Result
Newsdiary24
No Result
View All Result

वोकल फॉर लोकल के तहत खादी एवं हस्तशिल्प उत्पादों की व्यापक स्तर पर करें मार्केटिंग – राज्यमंत्री जायसवाल

by Amit Sen
February 7, 2024
in प्रशासन, राजनीति
0 0
0
Post Views: 73

विभागीय समीक्षा बैठक में कुटीर एवं ग्रामोद्योग राज्यमंत्री ने दिये निर्देश

अमित सेन
8085661177

YOU MAY ALSO LIKE

शहर काजी ने कहा, मस्जिदों में इस्तेमाल करें सोलर सिस्टम, बिजली फिजूलखर्ची पर लगाएं रोक

GIS के VIP मेहमानों पर खतरे की घंटी, नियमविरुद्ध निर्माण पर भाजपाई झंडों की भरपाई

कुटीर एवं ग्रामोद्योग ग्रामीण अर्थव्यवस्था की रीढ़ होते हैं। इन ग्रामीण उद्योगों से ही गांव के छोटे कारीगरों की आजीविका चलती है। ग्रामीण अर्थव्यवस्था के मजबूत होने से ही देश की अर्थव्यवस्था सुदृढ़ होती है और इसीलिए यह प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के हर हाथ को काम के सपने को पूरा करने वाला विभाग है। इस सपने को साकार करने के लिये विभाग के सभी अधिकारी वोकल फॉर लोकल के तहत खादी, हथकरघा, हस्तशिल्प, मिट्टी, बर्तन, बांसकला व अन्य ग्रामीण उत्पादों की व्यापक स्तर पर मार्केटिंग करें, जिससे इन उत्पादों की मांग बढ़े। मांग बढ़ने से बिक्री बढेगी जिसका सीधा लाभ कारीगरों को मिलेगा। मंत्रालय में विभागीय योजनाओं की समीक्षा करते हुये कुटीर एवं ग्रामोद्योग राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) दिलीप जायसवाल ने आज यह निर्देश दिये। बैठक में अपर मुख्य सचिव, कुटीर एवं ग्रामोद्योग विभाग मनु श्रीवास्तव, सचिव ललित दाहिमा, आयुक्त रेशम मदन नागरगोजे, प्रबन्ध संचालक, हस्तशिल्प एवं हथकरघा विकास निगम, प्रबन्ध संचालक, मप्र खादी एवं ग्रामोद्योग बोर्ड तथा आयुक्त हस्तशिल्प एवं हथकरघा मोहित बुंदस, उप सचिव जीएस आर्य सहित सभी विभागीय अधिकारी उपस्थित थे।

बैठक में राज्यमंत्री जायसवाल ने निर्देश दिये कि हस्तनिर्मित ग्रामीण उत्पादों के प्रति आमजनों की अभिरुचि के अनुरुप इन उत्पादों को अपग्रेड कर और बेहतर बनाया जाये। विभागीय ब्रान्ड्स की यूटीलिटी (टिकाऊपन) बढायें और इन ब्रान्ड्स का प्रस्तुतीकरण इस तरह से करें कि दिनोंदिन इनकी मांग बढे। उन्होंने निर्देश दिये कि जनजातीय बाहुल्य शहडोल संभाग में एक हथकरघा प्रशिक्षण केन्द्र स्थापित करें, ताकि इस विधा से अधिकाधिक रोजगार सृजन हो सकें। विभागीय बजट का समुचित उपयोग सुनिश्चित किया जाये। प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना के अंतर्गत अधिकाधिक जरुरतमंदों को आजीविका विकास/मांग उत्पादन का प्रशिक्षण देकर उन्हें स्वरोजगार से जोड़ें। विभागीय कामों और गतिविधियों में और तेजी लायें, ताकि लक्ष्यापूर्ति में कोई कमी न रहे।

बैठक में बताया गया कि शहडोल शहर में खादी ग्रामोद्योग एम्पोरियम शुरु कर दिया गया है। बांधवगढ में मृगनयनी और छतवई गांव में सामान्य सुविधा केन्द्र संचालित है। छतवई में विक्रय केन्द्र भी शुरु किया जा रहा है। जायसवाल ने निर्देश दिये कि राज्य के सभी बडे शहरों में तेलघानी केन्द्र प्रारम्भ किये जायें। कच्ची घानी का तेल के केन्द्रों की संख्या बढाई जाये। पुलिस, होमगार्ड्स, वन, स्कूल शिक्षा, आईटीआई एवं अन्य विभागों में जहां वर्दी/गणवेश का क्रय किया जाता है, उन विभागों में इनकी आपूर्ति खादी ग्रामोद्योग विभाग द्वारा ही की जाये। विन्ध्या वैली ब्रान्ड के उत्पादों का मप्र में विक्रय के साथ-साथ अन्य प्रदेशों में भी विक्रय के लिए मार्केटिंग की जाये।

नवाचारी गतिविधियों के बारे में बैठक में बताया गया कि कालीन पार्क ग्वालियर के लिये 30 करोड़ रुपये एवं अरबन हाट गौहर महल के लिये 2.65 करोड़ रुपये का विकास प्रस्ताव मंजूरी के लिये भारत सरकार को भेजा गया है। खादी उत्पादों के विकास के लिये एमएसएमई विभाग की स्फूर्ति योजना के अंतर्गत सागर, देवास, महेश्वर में पांच नये प्रोजेक्ट लाने की तैयारी की जा रही है। कुटीर एवं ग्रामोद्योग विभाग के कामों में आमूलचूल तेजी लाने के लिये राज्यमंत्री श्री जायसवाल ने विभाग में मानव संसाधन (स्टाफ) की कमी दूर करने के लिये अधिकारियों को विशेष प्रयास कर रिक्त पदों की शीघ्र पूर्ति करने की हिदायत दी।

SendShare

Browse by Category

  • Uncategorized
  • अपराध
  • खेती-किसानी
  • खेलकूद
  • देश
  • धर्मसमाज
  • पटियेबाजी
  • परिवहन
  • प्रशासन
  • मनोरंजन
  • मौसम
  • राजनीति
  • वन
  • विशेष व्यंग
  • व्यापार
  • शहर
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • देश
  • राजनीति
  • अपराध
  • शहर
  • धर्मसमाज
  • खेलकूद
  • स्वास्थ्य
  • प्रशासन
  • परिवहन
  • वन
  • शिक्षा
  • विशेष व्यंग

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result
  • देश
  • राजनीति
  • अपराध
  • शहर
  • धर्मसमाज
  • खेलकूद
  • स्वास्थ्य
  • प्रशासन
  • परिवहन
  • वन
  • शिक्षा
  • विशेष व्यंग

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?