अमित सेन
8085661177
डिप्टी cm राजेन्द्र शुक्ल ने कहा है कि सामुदायिक व प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रों में सभी चिकित्सा सुविधाएं मुहैया कराई जायेंगी ताकि ग्रामीण क्षेत्र व कस्बे में ही मरीजों का उपचार हो सके। उन्हें जिला चिकित्सालय जाने की आवश्यकता न पड़े। उप मुख्यमंत्री ने रीवा के सगरा में 1 करोड़ 84 लाख रूपये लागत के प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र भवन का लोकार्पण किया।

शुक्ल ने कहा कि सभी स्वास्थ्य केन्द्रों में पर्याप्त स्टाफ रहे इसके लिए तेज़ी से प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि रीवा में निजी पूजी निवेश से कई वर्ष पूर्व सीटी स्कैन, एमआरआई जाँच की सुविधा उपलब्ध कराई गई थी। रीवा में स्वास्थ्य सुविधाओं को सशक्त किया जा रहा है। शीघ्र ही यह मेडिकल हब बनेगा और लोगों को इलाज के लिये बाहर जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी।


