• Latest
  • Trending

कमल सिंह आंजना पुनः बने किसान संघ के प्रदेश अध्यक्ष, चंद्रकांत गौर बने महामंत्री

September 12, 2024

कुरैठा के रोजगार सहायक रामप्रकाश दांगी निलंबित।

February 19, 2025

शहर काजी ने कहा, मस्जिदों में इस्तेमाल करें सोलर सिस्टम, बिजली फिजूलखर्ची पर लगाएं रोक

February 19, 2025

GIS के VIP मेहमानों पर खतरे की घंटी, नियमविरुद्ध निर्माण पर भाजपाई झंडों की भरपाई

February 19, 2025

ये है हमारी पुलिस!: न धाराओं की जानकारी न बीट का पता, टीआई सहित 15 अटैच, अब दोबारा ट्रेनिंग, पास हुए तो मिलेगा थाना |

February 19, 2025

ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट को लेकर स्वास्थ्य विभाग ने बनाई डॉक्टरों की टीम

February 19, 2025

मुख्यमंत्री मोहन यादव को ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट की सफलता का शंख भेंट…

February 19, 2025

सिविल अस्पताल गोविंदपुरा हथाईखेड़ा के सुदृढ़ीकरण की आवश्यक व्यवस्थाएँ शीघ्र पूर्ण करे : डिप्टी सीएम  शुक्ल

February 18, 2025

जीआईएस की तैयारियों में जुटा जिला प्रशासन कलेक्टर ने की समीक्षा बैठक |

February 18, 2025

बैरसिया एसडीएम जनसुनवाई में समस्याओं का तत्परता से हो रहा समाधान

February 18, 2025

मीडिया हाउस के मालिक और उद्योगपति हृदेश दीक्षित के यहां इनकम टैक्स विभाग की टीम ने छापा मारा

February 18, 2025

यूका का कचरा जलाने के दौरान हादसा हुआ तो क्या इंतजाम’…

February 18, 2025

मध्यप्रदेश के 207 प्राइवेट स्कूल होंगे बंद, अधर में 31 हजार बच्चों का भविष्य |

February 18, 2025
Retail
Sunday, April 19, 2026
Subscription
Advertise
  • देश
  • राजनीति
  • अपराध
  • शहर
  • धर्मसमाज
  • खेलकूद
  • स्वास्थ्य
  • प्रशासन
  • परिवहन
  • वन
  • शिक्षा
  • विशेष व्यंग
No Result
View All Result
  • देश
  • राजनीति
  • अपराध
  • शहर
  • धर्मसमाज
  • खेलकूद
  • स्वास्थ्य
  • प्रशासन
  • परिवहन
  • वन
  • शिक्षा
  • विशेष व्यंग
No Result
View All Result
Newsdiary24
No Result
View All Result

कमल सिंह आंजना पुनः बने किसान संघ के प्रदेश अध्यक्ष, चंद्रकांत गौर बने महामंत्री

by Amit Sen
September 12, 2024
in राजनीति, वन, शहर
0 0
0
Post Views: 7

कार्यकर्ता संगठन के प्राण और  दर्पण- गजेंद्र सिंह

अबकी बार 6000 पार का नारा गूंजा

55 जिलों के किसान पहुंचे प्रदेश अधिवेशन में

भोपाल। कार्यकर्ता संगठन के प्राण और  संगठन का दर्पण होता है, संगठन की शक्ति कार्यकर्ता से होती है संख्या बल से नहीं उक्त उदगार भारतीय किसान संघ के अखिल भारतीय सह संगठन मंत्री गजेन्द्र सिंह ने समन्वय भवन, अपेक्स बैंक में आयोजित भारतीय किसान संघ के प्रदेश अधिवेशन में मुख्य वक्ता के तौर पर व्यक्त किए। श्री सिंह ने कहा कि कार्यकर्ता का चित्र, चित्त और चरित्र, संगठन अनुरूप होना चाहिए। तभी संगठन शक्तिशाली होता है। श्री सिंह ने आहवान करते हुए कहा कि निष्काम वृत्ति की चाह रखने वाले कार्यकर्ता निर्माण करना होगा। जिससे सामर्थशाली बने संगठन के सामने सभी को झुकना ही पड़ेगा।

YOU MAY ALSO LIKE

कुरैठा के रोजगार सहायक रामप्रकाश दांगी निलंबित।

शहर काजी ने कहा, मस्जिदों में इस्तेमाल करें सोलर सिस्टम, बिजली फिजूलखर्ची पर लगाएं रोक

“देश के हम भंडार भरेंगे और कीमत पूरी लेंगे” नारे के उदघोष के साथ भारतीय किसान संघ मध्यप्रदेश व मध्यभारत प्रांत का निर्वाचन समन्वय भवन, अपेक्स बैंक में गुरुवार  को संपन्न हुआ। इससे पूर्व कार्यक्रम के प्रारंभ में गौमाता पूजन, फसल पूजन, भगवान बलराम व भारत माता के चित्र पर माल्यार्पण उपरांत दीप प्रज्ज्वलित कर प्रदेश अधिवेशन का शुभारंभ किया गया। मंच पर प्रमुख रूप से भारतीय किसान संघ के अखिल भारतीय सह संगठन मंत्री गजेन्द्र सिंह, कार्यकारी अध्यक्ष रामभरोस वासोतिया, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के क्षेत्र कार्यवाह अशोक अग्रवाल, एग्रो इकोनॉमिक रिसर्च सेंटर के अध्यक्ष प्रमोद चौधरी, प्रचार प्रमुख राघवेन्द्र सिंह पटेल, क्षेत्र संगठन मंत्री महेश चौधरी, कमल सिंह प्रदेश अध्यक्ष, चंद्रकांत गौर महामंत्री, गिरिजा ठाकुर प्रदेश संयोजिका, सर्वज्ञ दीवान प्रांत अध्यक्ष मध्यभारत, शिवनंदन रघुवंशी, लक्ष्मीकांत पटेल अध्यक्ष मालवा प्रांत, गजराज सिंह अध्यक्ष महाकौशल प्रांत, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ से क्षेत्र प्रचारक स्वप्निल कुलकर्णी, विमल गुप्ता मध्यभारत प्रांत प्रचारक, ब्रजकिशोर भार्गव प्रांत ग्रामविकास प्रमुख की उपस्थिति उल्लेखनीय रही।

55 जिलों के किसान पहुंचे प्रदेश अधिवेशन में
समन्वय भवन में आयोजित भारतीय किसान संघ के प्रदेश अधिवेशन में प्रदेश के 55 जिलों के किसान शामिल हुए। भारी बारिश के बावजूद भी प्रदेश अधिवेशन में महाकौशल, मध्यभारत व मालवा प्रांत से समस्त प्रांत कार्यकारिणी, जिलों की कार्यकारिणी के सभी पदाधिकारीयों ने शामिल होकर निर्वाचन प्रक्रिया में भाग लिया।

अबकी बार 6000 पार का नारा गूंजा
भारतीय किसान संघ के प्रदेश अधिवेशन में अबकी बार सोयाबीन 6000 पार के नारे लगाए। प्रदेश अधिवेशन में सभी कार्यकर्ता की एक राय थी कि जब सोयाबीन के 6000, धान 3100 व गेहूं के 2700 रुपए प्रति क्विंटल के दाम किसानों को नहीं मिल जाते तब तक किसान संघ को आंदोलन जारी रखना चाहिए।

ये है नव निर्वाचित प्रदेश कार्यकारिणी
कमल सिंह आंजना प्रदेश अध्यक्ष, चंद्रकांत गौर महामंत्री, ओमनारायण पचौरी, ओमनारायण दीक्षित, दिनेश पाटीदार प्रदेश उपाध्यक्ष, योगेंद्र भामू, रामचरण पटेल, राजेंद्र शर्मा प्रदेश मंत्री, नवनीत रघुवंशी कोषाध्यक्ष, जगराम यादव जैविक प्रमुख, गिरजा ठाकुर प्रदेश महिला संयोजिका, महेश चौधरी प्रदेश संगठन मंत्री, भरत पटेल, अतुल माहेश्वरी, मनीष शर्मा, गजराज सिंह, लक्ष्मी नारायण पटेल, रमेश दांगी, भवानी शंकर शर्मा, प्रहलाद पटेल, शिवनंदन रघुवंशी, सर्वज्ञ दीवान सदस्य के पद पर निर्वाचित हुए।

भारतीय कृषि को सिरमौर बनाना  हमारा लक्ष्य- महेश चौधरी
भारतीय किसान संघ के क्षेत्र संगठन मंत्री महेश चौधरी ने अपने संबोधन में कहा कि हमारा संगठन शोषित पीड़ित किसान के आर्थिक उत्थान के महान लक्ष्य को लेकर काम कर रहा है। उन्होंने कहा कि कृषि को सिरमौर होने के गौरव को पुनः स्थापित करना है। राष्ट्र सर्वोपरि है, इस भाव के साथ कृषि व किसान हित में संगठन की रीति नीति के अनुसार कार्य करना है। आज खाद्यान में भारत आत्मनिर्भर है यह किसान के पुरुषार्थ का ही परिणाम है। किसान हित को रखते हुए हमें देश हित की चिंता करते हुए आगे बढ़ना है।

निर्वाचन उपरांत निकली शोभायात्रा
निर्वाचन उपरांत समन्वय भवन से शिवाजी चौक तक भव्य शोभायात्रा निकाली गई। जिसमें नव निर्वाचित पदाधिकारी खुली जीप में सवार थे। साथ ही प्रदेश भर से आए सैकड़ों किसान संघ कार्यकर्ता पैदल रैली में नारे लगाते चल रहे थे।

ये है मध्यभारत प्रांत की नई प्रांत कार्यकारिणी

किसान संघ की मध्यभारत प्रांत कार्यकारिणी के निर्वाचन में सर्वज्ञ दीवान प्रांत अध्यक्ष, शिवनंदन रघुवंशी प्रांत महामंत्री निर्वाचित घोषित किए गए। कार्यकारिणी में नरेंद्र दोगने, पुलंदर सिंह राणा, कुलदीप सिंह भदौरिया उपाध्यक्ष, दिनेश दुबे, संजीव मिश्रा, शैतान राजपूत मंत्री, सतीश तिवारी कोषाध्यक्ष, संतोष पटेल युवा वाहिनी प्रमुख, राहुल धूत प्रचार प्रमुख, सूरत सिंह ठाकुर जैविक प्रमुख, मनीष शर्मा संगठन मंत्री, राजकुमार रघुवंशी, घनश्याम जायसवाल, पुरुषोत्तम सरले, पूरन यादव, लोकेंद्र तिवारी, कैलाश ठाकुर, पवन शर्मा सदस्य निर्विरोध निर्वाचित हुए।

SendShare

Browse by Category

  • Uncategorized
  • अपराध
  • खेती-किसानी
  • खेलकूद
  • देश
  • धर्मसमाज
  • पटियेबाजी
  • परिवहन
  • प्रशासन
  • मनोरंजन
  • मौसम
  • राजनीति
  • वन
  • विशेष व्यंग
  • व्यापार
  • शहर
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • देश
  • राजनीति
  • अपराध
  • शहर
  • धर्मसमाज
  • खेलकूद
  • स्वास्थ्य
  • प्रशासन
  • परिवहन
  • वन
  • शिक्षा
  • विशेष व्यंग

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result
  • देश
  • राजनीति
  • अपराध
  • शहर
  • धर्मसमाज
  • खेलकूद
  • स्वास्थ्य
  • प्रशासन
  • परिवहन
  • वन
  • शिक्षा
  • विशेष व्यंग

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?