क्विज प्रतियोगिता में बच्चों ने दिए सायबर अपराध से जुड़े सवालों के जबाब
साइबर फ्रॉड से बचने के लिए नागरिकों को जागरूक कर रही देहात पुलिस – एसडीओपी प्रिया सिंधी
अमित सेन
8085661177
भोपाल! इन दिनों पूरे प्रदेश में सायबर सुरक्षा से जुड़ा ” सेफ क्लिक ” अभियान चलाया जा रहा है इस अभियान की शुरुआत मध्यप्रदेश पुलिस के डी.जी.पी कैलाश मकवाना द्वारा की गईं है!इसी के साथ हीं इसमें भोपाल देहात पुलिस भी बड़ चढ़ कर हिस्सा ले रहीं है, इसी क्रम में सोमवार को सूखी सेवानिया पुलिस द्वारा ” सेफ क्लिक ” अभियान के तहत मंगल पांडे हाई स्कूल में जनसंवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया।

जिसमें ग्रामीणजन, एनसीसी कैडेट, बीएसएस कॉलेज एवं स्कूल के छात्रों ने बड़ी संख्या में भाग लिया । कार्यक्रम में क्विज प्रतियोगिता भी रखी गईं जिसमें बच्चों द्वारा सायबर से जुड़े अपराधों पर खुलकर जबाब दिए।

इसके साथ हीं कार्यक्रम की मुख्य अतिथि एसडीओपी प्रिया सिंधी ने बताया की किसी भी अनजान नंबर से आने वाली लिंक पर क्लिक नहीं करना है। नए नंबरों से आने वाले मैसेजों से बचना है और UPI का उपयोग सतर्कता के साथ करना है और अगर हमसे गलती से कोई क्लिक हो गया है तो हमें हमारे परिजनों को बता देना है। और नजदीकी थाने को सूचना भी देनी ताकि समय रहते आपकी मदद हो सकें !
वहीं सूखी सेवानिया थाना प्रभारी रामबाबू चौधरी ने बच्चों और ग्रामीणों को बताया की फोन पे, इंस्टाग्राम, व्हाटसएप, फेसबुक, डिजिटल अरेस्ट एवं अन्य तरह से हमारे साथ सायबर फ्राड हो सकता है।
हमें सायबर फ्रॉड से बचने के लिए सतर्क रहना चाहिए और और मोबाईल पर आने वाले अनजान विदेशी नंबरों या अनजान वीडियो कॉल को नहीं उठाना है और हमें नजदीकी थाने को समय पर सूचना देनी है!
सब.इंस्पेक्टर स्वाति दुबे ने कहा मोबाइल ऐप डाउनलोड करने से पहले अपने डाटा की अनुमतियो और एक्सेस की जांच करने, कभी भी संदिग्ध लिंक पर क्लिक न करने, केवायसी संबंधी, फर्जी कॉल व एसएमएस से साबधान रहने, सायबर वित्तीय धोखाधडी के संबंध में जानकारी दी वहीं अगर आपके साथ किसी भी तरह का कोई भी सायबर फ्राड होता है तो 1930 सायबर हेल्पलाइन नंबर पर उसकी शिकायत दर्ज कर सकते है!
