सायबर फ्रॉड ,साइबर क्राइम आदि से बचने के लिए थाना प्रभारी अरुण शर्मा ने बताएं बचाव के तरीके
जीतेन्द्र सेन
बैरसिया।। देशभर में लगातार सामने आ रहे सायबर फॉड के मामलों को मद्देनजर रखते हुए म.प्र.पुलिस द्वारा सेफ क्लिक अभियान चलाया जा रहा है। इसी के तहत बैरसिया में भी पुलिस प्रशासन द्वारा विगत 10 दिनों से जागरूकता कार्यक्रम चलाए जा रहे थे। जिसके अंतर्गत कई शासकीय स्कूल महाविद्यालय बस स्टैंड कृषि मंडी सहित कई सार्वजनिक स्थानों पर बैरसिया पुलिस द्वारा लोगों को जागरूक किया गया है।

कार्यक्रम के समापन के मौके पर पुलिस द्वारा बैरसिया के शा.पीएम श्री सरोजिनी नायडू कन्या माध्यमिक विद्यालय में मंगलवार को सायबर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में नगर के कई गणमान्य लोग विद्यालय स्टाफ और छात्र-छात्राऐ मौजूद रहे। कार्यक्रम में उपस्थित सभी को सायबर फॉड व सायबर क्राइम से जागरूक रहकर कैसे इनसे बचा जाए इसको लेकर जागरूक किया गया। बैरसिया थाना प्रभारी अरुण शर्मा व एसआई दिलीप जायसवाल ने साइबर क्राइम के जरिए ठगना, धोखाधड़ी ब्लैकमेल करना जैसी घटनाओं के बारे में छात्र-छात्राओं को विस्तार से बताया और संदिग्ध फोन कॉल आने पर तत्काल पुलिस को जानकारी देने की बात कही।
