जीतेन्द्र सेन

बैरसिया विधानसभा चुनाव में पराजित हुई कांग्रेस पार्टी ने सोमवार को बैरसिया नगर के स्थानीय राजनंदनी गार्डन में समीक्षा बैठक आयोजित की। बैठक में कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने अपना अपना मत रखा तो वही कुछ कार्यकर्ताओं ने बताया की मतदान के दौरान कई जगह वोटिंग मशीने अत्यंत धीमी गति से चल रही थी और कई जगह मशीने बीच में बंद हो गयी थी कुछ बूथों पर यह भी तथ्य सामने आये की वोटिंग मशीन में बटन दबाने पर बीप की आवाज बहुत ही देर से आ रही थी बैठक में कांग्रेस प्रत्याशी श्रीमती जयश्री हरीकरण ने कहा की हमने इस बार चुनाव में किसी भी प्रकार की कोई कमी नहीं रखी और सभी कार्यकर्ताओं और नेताओं ने भी सबके साथ में मिलकर काम किया सभी ने जी जान से अपने अपने पोलिंग बूथ और क्षेत्र में दिन रात मेहनत की और कार्यकर्ताओं ने जैसा कहा उनके अनुसार ही इस बार बैरसिया विधानसभा का चुनाव लड़ा कार्यकर्ताओं का कहना है की सभी ग्रामीण जन यही कह रहे है की हमने तो इस बार कांग्रेस को वोट दिया था लेकिन हमारा वोट गया कहाँ हमें अभी भी समझ नहीं आ रहा है। कुछ लोगों का यह भी मानना है की लाड़ली बहनों ने वोट देकर भाजपा को जिताया है लेकिन एक सवाल यह भी उठता है की क्या भाजपा के जो दिग्गज नेता जैसे नरोत्तम मिश्रा, इमरती देवी और ऐसे भी कई नेता है जो जनता के दिलो पर राज करते है अगर वो सभी चुनाव हारे है तो क्या वहां पर लाड़ली बहनो ने उन्हें वोट नहीं दिया या फिर यह एक सोची समझी गयी साजिस के तहत पूरे चुनाव को मैनेज किया गया है | बैठक के दौरान सभी कार्यकर्ताओं और बैरसिया की जनता का यही मानना है की यह चुनाव अधिकारियों के साथ मिलकर ईव्हीएम मशीन में धोखाधड़ी कर जीता गया है, चूँकि जनता अभी भी यही कह रही है की हम कांग्रेस के साथ है हमेशा रहेंगे और कांग्रेस ने वचनपत्र में जो आम जनता के लिए जो योजनाएं निकाली थी, वैसी योजनाएं भाजपा सरकार कभी नहीं लाएंगी। बैठक में नव नियुक्त प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी के स्वागत सम्मान एवं पदभार ग्रहण समारोह हेतु बैरसिया से कांग्रेस प्रत्याशी श्रीमती जयश्री हरीकरण ने सभी कार्यकर्ताओं से अधिक से अधिक संख्या में 19 दिसंबर को भोपाल चलने के लिए आग्रह किया। बैठक के दौरान श्रीमती जयश्री हरीकरण भावुक हो उठी और उनके आंसू निकल आये उन्होंने कहा की मै पिछले 20 वर्षों से बैरसिया की जनता के बीच में रही हूँ उनके सुख दुःख में हमेशा साथ रही हूँ , अब बैरसिया की जनता ही मेरा परिवार है और मैं आखरी साँस तक अपने परिवार का साथ नहीं छोडूंगी और हमेशा उनके सुख दुःख में उनके साथ खड़ी हूँ। इसी के साथ कांग्रेस प्रत्याशी जयश्री हरीकरण ने बैरसिया विधानसभा क्षेत्र की जनता का प्रत्यक्ष एवं अप्रत्यक्ष रूप से साथ निभाने वाले एक एक कार्यकर्ताओं का,एवं सभी वरिष्ठ नेताओं का हाथ जोड़कर अभिवादन कर आभार व्यक्त किया और चुनाव में सहयोग करने के लिए सभी को धन्यवाद दिया। समीक्षा बैठक में मुख्य रूप से पूर्व सांसद सुरेंद्र सिंह ठाकुर,मनोज कपूर भोपाल जिला प्रभारी, अरूण श्रीवास्तव जिला अध्यक्ष भोपाल ग्रामीण,अवनीश भार्गव प्रदेश कांग्रेस महासचिव,प्रदेश उपाध्यक्ष रामभाई मेहर,सत्यनारायण यादव संघठन मंत्री नरेंद्र शर्मा रमेश साहू ओमप्रकाश शर्मा राजू धाकड़ मदन सिंह ठाकुर हरीसिंह सैनी राजेश मीणा सर्जन गुर्जर हेमेन्द्र गौर महेंद्र सिंह बना मुमताज पटेल प्रताप सिंह दांगी दसरथ दांगी सहित समस्त ब्लॉक अध्यक्षगण, मंडलम सेक्टर के कार्यकर्त्ता गण उपस्थित रहे।