ग्राम चोपड़ा कला में सरस्वती वंदना के बाद शुरू हुआ कार्यक्रम

राजधानी भोपाल की ग्राम पंचायत चोपड़ा कला में विकसित भारत संकल्प यात्रा का आयोजन किया गया सरकार द्वारा शुरू की गई विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं को पूरा करने के लिए विकसित भारत संकल्प यात्रा भोपाल जिले में निरंतर रूप से गति पकड़ रही है।
वहीं कार्यक्रम की शुरुआत सरस्वती वंदना से हुई जिसकी प्रस्तुति सरकारी स्कूल के बच्चों द्वारा दी गई एवं सरस्वती वंदना की प्रस्तुति पर सरपंच शेरू मीना द्वारा सभी बच्चों को गिफ्ट देकर सम्मानित भी किया गया इसके बाद कार्यक्रम में सभी ग्राम वासियों को संकल्प दिलाया गया की भारतीय एकता और देश की रक्षा करने वालों का हम हमेशा सम्मान करेंगे !
यह राजधानी भोपाल के सभी पंचायतों में विकसित भारत संकल्प यात्रा का आयोजन किया जा रहा है यात्रा के हिस्से के रूप में, प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना नामांकन, माय भारत स्वयंसेवक पंजीकरण, आयुष्मान कार्ड का वितरण जैसी विभिन्न ऑन-स्पॉट सेवाएं भी प्रदान की जा रही हैं। वहीं कृषि विभाग द्वारा ड्रोन का प्रदर्शन भी दिखाया गया जिसमें ड्रोन द्वारा हम कैसे दवाई सींच सकते है यह भी बताया गया और भी कई तरह की प्रदर्शनी विकसित भारत संकल्प यात्रा में लगाई गई थीं यात्रा के दौरान बड़ी संख्या में नागरिकों ने विभिन्न सरकारी योजनाओं में अपनी उल्लेखनीय भागीदारी प्रदर्शित की है। इस पूरी यात्रा के दौरान लोगों को अपने उचित विशेषाधिकारों का प्रयोग करने के लिए प्रोत्साहित किया जा रहा है।
ग्राम पंचायतों में भूमि रिकॉर्ड के शत-प्रतिशत डिजिटाइजेशन किया जा चुका हैं। विभिन्न योजनाओं का लाभ आमजनों तक पहुंचाया जा रहा है। आने वाले दिनों में विकसित भारत संकल्प यात्रा जिले के हर पात्र व्यक्ति तक पहुंचकर सरकार की योजनाओं का लाभ उन्हें प्रदान करने का प्रयास करेगी।
कार्यक्रम में जनपद पंचायत सीओ,पटवारी, महिला एवं बाल विकास विभाग अधिकारी,सचिव प्रेम वर्मा , रोजगार सहायक वीरेंद्र कुमार मीना एवं बैंक ऑफ़ इंडिया एवं बैंक ऑफ़ बड़ोदा के प्रतिनिधि सहित अन्य कार्यक्रम में उपस्थित रहें !
वहीं चोपड़ा कला पंचायत सरपंच शेरू मीना द्वारा कार्यक्रम में आए हुए सभी अतिथियों का आभार प्रकट कर धन्यवाद दिया गया
बाल विवाह और यौन शोषण के खिलाफ लिया संकल्प

कैलाश सतयार्थी चिल्ड्रन फाउंडेशन द्वारा बाल मजदूरी, बाल विवाह, बाल यौन शोषण को लेकर भी शपथ दिलाई की हम सभी मिलकर बाल अपराधो को होने से रोकेंगे और अगर नहीं रुकेंगे तो कोई भी ऐसा करता है तो उसकी हम शिकायत भी करेंगे !
CHO सोनम ने बताई पोषण आहार की विशेषताएं

विकसित भारत संकल्प यात्रा में महिला एवं बाल विकास विभाग के निर्देशन में आँगनवाड़ी द्वारा भी कच्चे एवं पक्के अनाज के स्टॉल लगाए गए जिसमें CHO द्वारा किस समय में किस बच्चे को या माँ को कोनसी डाइट लेनी चाहिए इसकी जानकारी दी गई !

