बैरसिया लोकशिक्षण संचानालय के बाद जेडी ओर फिर कलेक्टर के आदेश के बावजूद बैरसिया विकास खंड में शिक्षको के अटैचमेंट का खेल जारी है। सूत्रों से मिली जानकारी मुताबिक जिला शिक्षा अधिकारी के दफ्तर से लेकर ब्लॉक शिक्षा अधिकारी संकुल स्तर तक नियम विरुद्ध आज भी शिक्षक अटैच है। सूत्रों से खबर है कि जिला शिक्षा अधिकारी के दफ्तर में प्राचार्य विनोद कुमार राजोरिया अटैच है। जबकि वे शासकीय हायर सेकंडरी स्कूल बगरोदा में पदस्थ प्राचार्य है। इसी प्रकार ब्लॉक शिक्षा अधिकारी के दफ्तर में एक शिक्षक अटैच है। जो गैर शैक्षणिक कार्य कर रहा है। इधर तहसील की निर्वाचन शाखा में 4 मास्टर अटैच बताए जा रहे है। ऐसे ही विकास खंड के संकुल स्कूलों में भी शिक्षक अटैच है। जबकि शिक्षा विभाग की आयुक्त लोकशिक्षण सहित सयुक्त संचालक (जेडी ) एव जिला कलेक्टर छात्रों की पड़ाई प्रभावित एव बोर्ड परीक्षाए नजदीक देख शिक्षको के अटैचमेंट तत्काल प्रभाव से खत्म करने के निर्देश संकुल स्कूल प्रचार्यो को दे चुके है। परंतु बैरसिया विकास खंड में आज भी 24 शिक्षक आराम देय स्थानों पर अथवा दफ्तर या स्कूलों में अटैच मौके पर पाए जा सकते है।

