अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद राष्ट्रीय बजरंग दल मध्य भारत प्रांत की एक दिवसीय बैठक रविवार, 17 दिसम्बर 2023 को सीहोर जिला मुख्यालय के बस स्टेण्ड स्थित गीता मानस भवन में अयोजित की हुई। कार्यक्रम का शुभारमंभ श्रीराम दरबार के समक्ष पुष्प अर्पित कर किया गया। बैठक में मध्य भारत प्रांत, हर जिले से जिला पदाधिकारी उपस्थित रहे।
बैठक में मुख्य रूप से महावीरजी अंतरराष्ट्रीय हिन्दु परिषद के राष्ट्रीय संगठन मंत्री, अतुल कुमार राठौर काका क्षेत्रीय अध्यक्ष, डा बेटू चंदेल, क्षेत्रीय संगठन मंत्री, कमलेश रायचंदानी, प्रांताध्यक्ष मध्य भारत प्रांत , मूलचंद साध प्रांत महामंत्री, प्रांत मंत्री प्रकाश परमार, संगठन मंत्री मुकेश शरण, प्रांत उपाध्यक्ष ज्ञानसिंह मेवाड़ा, प्रांत उपाध्यक्ष मनीष मेवाड़ा, जिला अध्यक्ष मदन मेवाड़ा, महामंत्री मुकेश परमार, उपाध्यक्ष नवीन राठौर, पं. अजय शास्त्री, संगठन प्रमुख जयश राठौर, प्रांत मंत्री डॉ जितेंद्र मिश्रा प्रांत मंत्री जगबीर राजवंशी प्रांत मंत्री राजा भाई सेन, प्रांत मंत्री कुबेर चंदगर्ग प्रांत मंत्री राकेश प्रजापति, प्रांत कोषाध्यक्ष सुरेंद्र ठाकुर, हेमराज केथले, संजय भूरा, मुकेश अहिरवार, ललित नगर उपस्थित रहे। मदनसिंह मेवाड़ा द्वारा अतिथियों का स्वागत पुष्पहारों से किया गया। इस मौके पर महावीर जी अन्र्तराष्ट्रीय हिन्दु परिषद के राष्ट्रीय संगठन मंत्री ने अपने उद्बोधन में कहा कि विश्व गुरु बनने की राह में अग्रसर भरत राम मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा होने वाली है। काशी में सर्वे हो चुका है और मथुरा में सर्वे के आदेश अदालत से मिल गए हैं। यह हमारा गौरव पथ पर बंधाने की गाथा शुरू हो चुकी है। आये हुए अतिथियों का आभार मनीष मेवाड़ा द्वारा व्यक्त किया गया। गौरतलब हो की अंतर्राष्ट्रीय हिंदू परिषद के प्रांत अध्यक्ष कमलेश रायचंदानी के नेतृत्व में संगठन बड़ी गति से आगे बढ़ रहा है और बड़ी संख्या में युवा जोड़ रहे हैं


