जीतेन्द्र सेन 91653 80543

बैरसिया नगर के सौंदर्य और मुख् मार्गो में चारों तरफ फैले अवैध अतिक्रमण से परेशान रहवासियों की शिकायत पर बैरसिया एसडीएम विनोद कुमार सोनकिया के निर्देश पर नगर पालिका प्रशासन के कर्मचारी राजस्व विभाग एवं पुलिस की संयुक्त टीम ने बुधवार को बैरसिया नगर में अवैध अतिक्रमणकारियो पर कार्रवाई की जिसमें बस स्टैंड चौराहा नरसिंहगढ़ रोड विदिशा रोड पर व्यापारियों का सामान अवैध रूप से रखा हुआ था वही बस स्टैंड चौराहा से बैरसिया स्वास्थ्य केंद्र तक सब्जियों के ठेले बड़ी संख्या में होने के कारण आम लोगों का आवागमन प्रभावित हो रहा था जिससे बैरसिया के रहवासियों को और आने जाने वालों को बहुत बड़ी समस्या का सामना करना पड़ता था एवं अवैध अतिक्रमण के खिलाफ की गई कार्रवाई में कुछ सामान जप्त किया गया तो कुछ को समझाइए देकर छोड़ दिया गया। इस दौरान बैरसिया एसडीएम विनोद सोनकिया तहसीलदार अर्जुन मुरलीधर पूर्व नपा सीएमओ जाहिद अली पटवारी सहित पुलिस प्रशासन के जवान एवं नगर पालिका के कर्मचारी गण मौजूद रहे।

