जितेंद्र सेन 91653 80543
बैरसिया किसानों का कहना है कि कुछ दिन पहले धान के दाम बैरसिया मंडी में लगभग 44 सौ रुपए प्रति कुंटल थे। वहीं धान एक हप्ते से उच्चतम 41 से 42 पर अटक गई है इधर मंडी में धान के दाम ऊपर की जगह नीचे आने से किसानों में निराशा है अंदरखाने से खबर है कि मंडी में धान खरीदी करने वाले व्यापारी ओर डाक नीलामी ( बोली बोलने वाले ) मंडी कर्मचारी की साठगांठ के खेल की चर्चा बताई जा रही है। आगे मामला क्या है यह तो वे ही जाने लेकिन मंडी में किसानों को धान का सही मूल्य नही मिल पाने से बैरसिया क्षेत्र की धान अन्य मंडियों में अधिक पहुच रही है।

