जीतेन्द्र सेन
भोपाल बुधवार 20 दिसंबर 2023 को दोपहर करीब 1:बजे भोपाल जिला पंचायत सभा कक्ष में ग्रामीण यंत्री की सेवा संचार एवं सकर्म समिति की बैठक सभापति देव कुंवर अनिल हाडा की अध्यक्षता में आयोजित की गई। समिति के सचिव राजेश श्रीवास्तव ने सभापति की अनुमति से बैठक का एजेंडा रखते हुए विभागों की विषय वार चर्चा कर बिंदु रखें। कार्यपालन यंत्री राजेश श्रीवास्तव ने पिछली बैठक के कार्यवाही विवरण का पालन प्रतिवेदन पर चर्चा करते हुए एजेंट के बिंदुओं को रखा लोक स्वास्थ्य यंत्री की सेवा द्वारा किए जा रहे निर्माण कार्यों की समीक्षा। जल संसाधन विभाग की विभागीय योजनाओं की समीक्षा। लोक निर्माण विभाग के निर्माण कार्यों की समीक्षा। ग्रामीण यंत्री की सेवा विभाग द्वारा किए जा रहे निर्माण कार्यों की समीक्षा। सदा सोनी इन बिंदुओं पर चर्चा करते हुए पिछले 5 वर्षों के किए गए निर्माण कार्यों की भी जानकारी ली। विधानसभा चुनाव के बाद यह समिति की पहली बैठक है। सभापति देव कुमार अनिल हाड़ अधिकारियों से कहा कि जो भी निर्माण कर चल रहे हैं उनमें तेजी लाएं और गुणवत्ता का ध्यान रखें कुछ समय बाद लोकसभा चुनाव आएंगे इस वजह से ग्रामीण क्षेत्रों में विकास कार्य तेज किया जाए। संचार सकर्म समिति की बैठक में मोहन सिंह जाट उपाध्याय जिला पंचायत भोपाल, सदस्य विजय विनोद राजोरिया, रश्मि अवनीश भार्गव आदि उपस्थित थे। बैठक में भोपाल जिला ग्रामीण के अंतर्गत आने वाले विभाग ग्रामीण यांत्रिकी की सेवा, लोक निर्माण विभाग, प्रधानमंत्री ग्राम सड़क विकास प्राधिकरण, आदिम जाति कल्याण एवं जनजाति कार्य विभाग, जिला शिक्षा केंद्र,पीआईयू भोपाल, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग, जल संसाधन विभाग, जिला खनिज विभाग, वन विभाग एवं जिला समन्वयक अधिकारी सर्व शिक्षा अभियान आदि के अधिकारी बैठक में उपस्थित रहे।

