अमित सेन 8085661177
बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री का बड़ा बयान सामने आया है, इस बार क्रिसमस सेलिब्रेशन को लेकर बयान आया है, धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री ने बयान देते हुए कहा है कि भारत के सनातनी हिन्दू अभिभावक माता पिता बच्चों को सेंटाक्लास के पास न भेजकर परमसत्य हनुमानजी के चरणों में आसपास के मंदिरों में भेजे और वहीं आज तुलसी दिवस है, मातृ -पितृ का पूजन करवाओ, सेंटाक्लास आएगा गिफ्ट लाएगा, आप विचार करिये क्या आप सनातनी है,
अगर भारतीय सनातनी हो तो पाश्चात संस्कृति का बहिष्कार करो, बागेश्वर पीठ इसका खुलकर विरोध करती है
बच्चों को सेंटाक्लास की तरफ मत भेजो, हनुमानजी कि तरफ भेजो,रानी लक्ष्मीबाई , स्वामी विवेकानंद कि तरफ प्रेरित करो, जितने भी स्कूल में इस प्रकार के कार्यक्रम कर रहे हैं,निंदनीय है, इसका बहिष्कार भारत में होना चाहिए।

