इंदौर। लिवइन पार्टनर से दुष्कर्म कर फरार हुए यू-ट्यूबर राबिन जिंदल(अग्रवाल) पर एमआइजी पुलिस ने इनाम घोषित किया है। शक है कि आरोपित दुबई में छुपा हुआ है। एडिशनल डीसीपी जोन-2 अमरेंद्र सिंह के मुताबिक, महालक्ष्मी नगर निवासी राबिन घटना के बाद से फरार है। जानकारी मिली है कि वह एफआइआर के वक्त दुबई में था। एमआइजी टीआइ मनीष लोधा के प्रतिवेदन पर डीसीपी ने इनाम घोषित कर दिया।

