आम आदमी पार्टी भोपाल ने मामले की गंभीरता को देखते हुए दोषियों के खिलाफ अविलंब सख्त कार्यवाही करने की मांग
भोपाल । मंगलवार को आम आदमी पार्टी के जिलाध्यक्ष हरीश पाठक भोपाल जिला इकाई के साथ आईजी कार्यलय पहुचे। उन्होंने कहा राजधानी भोपाल में जनता की आवाज़ के साथ अब लोकतंत्र के चौथे स्तंभ को भी दबाने की कोशिश की जा रही है। जहाँ एक तरफ पहले से ही जनता की सुध लेने वाला कोई नही है वहाँ “पत्रकार” ही जनता के ज्वलंत मुद्दों को बेबाकी से उठाने वाला अंतिम सहारा होता है। ऐसे में मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में यदि पत्रकार स्वयं को असुरक्षित महसूस करेंगे तो जनता की आवाज़ कौन उठायेगा? गौरतलब है कि पिछले दिनों एक पत्रकार साथी अमित सेन अपनी खबरों के माध्यम से आबकारी विभाग में हो रही अनियमिताओं के खिलाफ आवाज़ उठा रहे थे। तत्पश्चात किसी अज्ञात असामाजिक तत्व द्वारा उस पत्रकार साथी पर दबाव बनाने की पुरजोर कोशिश की गई। उसकी बात न मानने पर फ़ोन पर गाली गलौच ओर मार पीट की धमकी दी गई जिसकी सूचना तत्काल थाना प्रभारी को दी गई। जिसपर आज दिनांक तक कोई भी उचित कार्यवाही नही हुई। मामले की गंभीरता को देखते हुए आम आदमी पार्टी ने आज ज्ञापन के माध्यम से भोपाल आईजी” को अवगत कराया। इस मौके पर जिला अध्यक्ष हरीश पाठक के साथ आम आदमी पार्टी के कई पदाधिकारी उपस्थित रहे।

