खुरई कांग्रेस ने 75 वे गणतंत्र दिवस पर प्रभात फेरी निकाली एवं झंडावंदन किया।
धर्मेंद्र सिंह ठाकुर
भाजपा ने नगरपालिका अध्यक्षा के नेतृत्व में किले में फहराया झंडा
देश में बड़े हर्ष के साथ 75 में गणतंत्र दिवस की धूम देखने को मिली की यही स्थिति खुरई में भी थी भाजपा ने जहां नगर पालिका अध्यक्ष या के नेतृत्व में किले मैदान में झंडा रोहण किया वह अपनी सास की योजनाओं की जानकारी दी ।
कांग्रेस कार्यकर्ता में भी दिखा उत्साह.

कांग्रेस कमेटी खुरई के तत्वाधान में 75वें गणतंत्र दिवस पर कांग्रेस ने प्रातः काल प्रभात फेरी निकालकर नगर के हृदय स्थल झंडा चौक पर झंडावंदन किया एवं बाबा साहब की प्रतिमा, पं. के.सी. शर्मा स्कूल स्थित स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों की स्मारक पट्टिका एवं राजीव चौक पर राजीव गांधी जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। एवं मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष श्री जीतू पटवारी जी के संदेश का वाचन राजीव चौक पर खुरई ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष एड. शाकिर खान ने किया। एवं आभार पूर्व प्रदेश सचिव अंशुल परिहार ने व्यक्त किया।
किले मैदान में विभिन्न स्कूलों से आए बच्चों ने मनमोहक प्रस्तुति देखकर माहौल जमा दिया बाघा बॉर्डर पर जवानों द्वारा बेटिंग शेयर मनी मनाई जाती है उसी की प्रस्तुति अयोध्या में भगवान राम प्रतिष्ठा की उपलक्ष में नाटक का मंचन कर किस प्रकार मर्यादाओं में रहकर व्यक्ति को अपनी सीमा नहीं लागनी चाहिए आदि कई संदेशों को बच्चों ने अपने प्रस्तुतियों के माध्यम से जनता के बीच संदेश दिया।

