नन्द किशोर वर्मा (केबिनेट मंत्री दर्जा ) ने किया झंडा वंदन
अमित सेन
8085661177
भोपाल: मध्य प्रदेश राज्य केश शिल्पी मंडल भोपाल द्वारा संविधान के 75 वे वर्षगांठ के अवसर पर लोकतंत्र का महापर्व 26 जनवरी गणतंत्र दिवस मनाया गया इस अवसर पर केश शिल्पी मंडल के अध्यक्ष एवं कैबिनेट मंत्री दर्जा प्राप्त नंदकिशोर वर्मा केश शिल्पी मंडल के सचिव बी.डी. भूमरकर आईएएस कार्यालय प्रभारी देवेंद्र बारस्कर हीरालाल श्रीवास शंकर सराठे एन.एल.सेन एवं सतीश नागवंशी सहित मंच पर उपस्थित रहे
और सैकड़ो सेन समाजसेवियों ने अपनी उपस्थिति दर्ज की।
इस अवसर पर मध्य प्रदेश राज्य केश शिल्पी मंडल द्वारा अतिथि व वरिष्ठ समाजसेवियों एवं मंडल कर्मचारी को अपने सर्वश्रेष्ठ कार्य के लिए स्मृति चिन्ह शाल श्रीफल एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम का संचालन वरिष्ठ समाजसेवी हीरालाल श्रीवास द्वारा किया गया कैबिनेट मंत्री दर्जा प्राप्त नंदकिशोर वर्मा ने कहा कि देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का संपूर्ण समाज की ओर से आभार जिन्होंने बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री जननायक स्वर्गीय कपूरी ठाकुर को भारत रत्न से सम्मानित किया।प्रधानमंत्री और भारतीय जनता पार्टी सेन समाज को आगे भी ऐसे ही गौरांवित करेगी मुझे आशा है कि भारतीय जनता पार्टी एवं मध्य प्रदेश सरकार से मेरा निवेदन है कि हमारे सेन समाज को भी लोकसभा राज्यसभा एवं विधानसभा में जाने का मौका मिलना चाहिए।

वही मंत्री ने समाज जनों से आग्रह किया कि सभी समाज जन समाज के होने वाले कार्यक्रमों में बढ़-चढ़कर भागीदारी करें प्रधानमंत्री मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री एवं राष्ट्रीय एवं प्रदेश अध्यक्ष के नाम पूरे प्रदेश में हस्ताक्षर अभियान चलाकर धन्यवाद एवं आभार व्यक्त करेंगे ।

