अस्पताल के औचक निरिक्षण करने पहुंची आप भोपाल इकाई
अमित सेन
8085661177
राजधानी भोपाल में आम आदमी पार्टी द्वारा सभी सरकारी दफ्तरों में औचक निरिक्षण को लेकर एक अलग मुहिम चलाई जा रहीं है जिसमें आज भोपाल जिला इकाई द्वारा औचक निरिक्षण का कार्यक्रम इंदिरा गाँधी अस्पताल से शुरू किया गया जिसमें अस्पताल अधीक्षक एस के गुप्ता को अस्पताल की समस्याएं बताकर जल्द से जल्द निराकरण करने की हिदायत दी गई ।

वहीं आम आदमी पार्टी भोपाल जिलाध्यक्ष हरीश पाठक ने बताया की की आप भोपाल इकाई द्वारा जल्द ही एक हेल्पलाइन नंबर जारी किया जाएगा जिस पर भोपाल के निवासी अपनी-अपनी सरकारी विभाग से सम्बंधित शिकायत बता पाएंगे आप जिला इकाई सभी सरकारी विभागों में औचक निरिक्षण करके जनता को सुविधाएँ दिलाने के लिए संकल्पित है, अब लगातार आगे भी सरकारी कार्यालयों में औचक निरिक्षण निरंतर किया जाएगा !


