नवीन एवं नवकरणीय ऊर्जा मंत्री राकेश शुक्ला ने मध्यप्रदेश ऊर्जा विकास निगम के अध्यक्ष का संभाला प्रभार
अमित सेन
8085661177
भोपाल/ ग्वालियर/ भिंड। प्रदेश के नवीन एवं नवकरणीय ऊर्जा मंत्री राकेश शुक्ला ने माँ सरस्वती प्राकट्योत्सव (बसंत पंचमी) के दिन मध्यप्रदेश ऊर्जा विकास निगम के अध्यक्ष पद का पदभार ग्रहण किया।
पदभार ग्रहण करने के बाद मंत्री शुक्ला ने कहा कि सरकार द्वारा प्रधानमंत्री सूर्योदय योजना के तहत मध्यप्रदेश में 75 हजार सोलर रूफटॉप लगाने का लक्ष्य रखा गया है। मेरा विभाग और ऊर्जा विकास निगम दोनों मिलकर प्रधानमंत्री मोदी के विजन और 2030 तक देश भर में 40% बिजली का उत्पादन सौर ऊर्जा से हो इस दिशा में मध्य प्रदेश सरकार कटिबंध है। साथ ही घरेलू ,औद्योगिक एवं गैर कृषि उपभोक्ताओं को 24 घंटे तथा कृषि उपभोक्ताओं को 10 घंटे विद्युत की आपूर्ति सौर ऊर्जा से हो इस दिशा में सरकार जन सहयोग के माध्यम से करने का निर्णय लिया है।
मंत्री शुक्ला ने कहा कि सरकार के प्रयासों से नवकरणीय ऊर्जा क्षमता में विगत 11 वर्षों में लगभग 11 गुना से अधिक की वृद्धि हुई है। नवकरणीय ऊर्जा आपूर्ति और सौर ऊर्जा क्षमता में मध्यप्रदेश देश के टॉप 10 राज्यों में शामिल है।इसको लेकर भी सभी के सहयोग से मध्यप्रदेश को टॉप पर नंबर वन बनाने के मिशन में लगे हुए हैं। हमारे लिए गौरव की बात है कि ओंकारेश्वर सोलर फ्लोटिंग परियोजना एशिया की नंबर वन सोलर परियोजना है, जो हमारे प्रदेश में आरंभ हो रही है। नवीन एवं नवकरणीय ऊर्जा के क्षेत्र में मध्यप्रदेश सरकार ओर भी कई सोलर परियोजनाओं पर फोकस कर रही है।

