निगरानी टीमों का हुआ गठन, एसडीएम बनाए गए प्रभारी।
भारत भूषण विश्वकर्मा
7400794801
भोपाल। राजधानी भोपाल में दीपावली पर्व को लेकर प्रशासन अलर्ट मोड पर है। जहां पटाखा बाजार पर अधिकारियों की पैनी नजर रहेगी। अनाधिकृत रूप से ज्यादा आवाज़ आवाज़ वाले पटाखों की बिक्री और पटाखा बाजार में सुरक्षा व्यवस्था के इंतजाम और निगरानी के लिए भोपाल कलेक्टर कौशलेन्द्र विक्रम सिंह ने अलग-अलग क्षेत्र के एसडीएम को निगरानी टीम का प्रभारी बनाया गया है। इस दल में पुलिस नगर निगम और विद्युत वितरण कंपनी के अधिकारियों को शामिल किया गया है। बैरागढ़ एसडीएम आदित्य जैन को बैरागढ़ और बैरसिया वृत्त की जिम्मेदारी दी गई है। वही एसडीएम रविश श्रीवास्तव गोविंदपुरा, लक्ष्मीकांत खरे एमपी नगर एसडीएम, अर्चना शर्मा टीटीनगर एसडीएम, विनोद सोनकिया हुजूर एसडीएम, रविशंकर राय कोलार एसडीएम, आशुतोष शर्मा शहर वृत्त की निगरानी करेंगे।

नियमों की अनदेखी पड़ेगी भारी
शहर एसडीएम आशुतोष शर्मा ने कहा कि निर्धारित दिशा निर्देश का पालन सुनिश्चित करने की दशा में ही पटाखे बेचने की अनुमति जारी की जाएगी। उन्होंने कहा कि प्रशासन द्वारा जारी नियमों की अवहेलना किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं की जाएगी। वहीं बैरागढ़ एसडीएम आदित्य जैन ने बताया कि सुरक्षा की दृष्टि से आवश्यक हर इंतज़ाम पटाखा बाजारों में किया जाएगा। इसके साथ ही दुकानदारों को भी इस संबंध में आवश्यक दिशा निर्देश दिये गए हैं। उन्होंने बताया कि सुरक्षा व्यवस्था और अन्य बिंदुओं पर लगातार निरीक्षण किया जाएगा।

