बनाई निगरानी टीम अलग अलग क्षेत्र के एसडीएम बनाए गए प्रभारी।
जीतेन्द्र सेन
भोपाल! म.प्र.की राजधानी भोपाल में दीपावली पर्व के त्योहार को लेकर प्रशासन अलर्ट मोड पर है। जहां पटाखा बाजार पर पैनी नजर रहेगी। इसके लिए भोपाल कलेक्टर कौशलेन्द्र विक्रम सिंह ने पटाखा मार्केट की निगरानी के लिए टीम बनाई है। जो अलग-अलग क्षेत्र के एसडीएम को निगरानी टीम का प्रभारी बनाया गया है। इस दल में पुलिस नगर निगम और विद्युत वितरण कंपनी के अधिकारियों को शामिल किया गया है। बैरागढ़ एसडीएम आदित्य जैन को बैरागढ़ और बैरसिया वृत्त की जिम्मेदारी दी गई है। वही एसडीएम रवि श्रीवास्तव गोविंदपुरा लक्ष्मीकांत खरे एमपी नगर एसडीएम अर्चना शर्मा टीटीनगर एसडीएम विनोद सोनकिया हुजूर एसडीएम रविशंकर राय कोलार एसडीएम आशुतोष शर्मा शहर वृत्त की निगरानी करेंगे।_

