भोपाल। मध्यप्रदेश वेयरहाउस ऑनर्स एसोसिएशन की आम सभा की बैठक होटल रेवा रिजेंसी एम पी नगर जोन-2 में शुक्रवार को संपन्न हुई। प्राप्त जानकारी के अनुसार बैठक में एसोसिएशन के सभी सक्रिय सदस्य सम्मिलित हुए। बैठक में वेयरहाउस संचालकों ने विभिन्न प्रस्तावों पर चर्चा की। इसके साथ ही सदस्यों द्वारा खरीदी नीति में सरकार को देने योग्य सुझावों पर भी चर्चा हुई। प्रदेश अध्यक्ष नवनीत रघुवंशी के अनुसार बैठक में एसोसिएशन के सदस्यों द्वारा एकमत होकर यह निर्णय लिया कि पूर्व में दिए गए ज्ञापनों के बाद भी सरकार वेयरहाउस संचालकों के 2-3 वर्षों से लंबित गेहू, चना,मूँग, धान का किराया नही देती है तो एसोसिएशन लंबी लड़ाई लड़ेगी।प्रथम चरण में एसोसिएशन ने यह तय किया कि 23 जनवरी को समस्त वेयरहाउस संचालक मध्यप्रदेश वेयरहाउस ऑनर्स एसोसिएशन के नेतृत्व में अपने अपने जिला मुख्यालयों पर अधिक से अधिक संख्या में एकत्रित होकर मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन देंगे। यदि इसके बाद भी किराए का भुगतान सरकार नही करती है तो धरना प्रदर्शन आंदोलन किया जाएगा।