एक करोड़ 65 लाख की लागत से विभिन्न विकास कार्य होंगे।
जीतेन्द्र सेन
बैरसिया।। कृषि उपज मंडी प्रांगण में बुधवार को एक कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसमें बैरसिया विधायक विष्णु खत्री और म.प्र.माटीकलां बोर्ड के अध्यक्ष रामदयाल प्रजापति ने विभिन्न निर्माण कार्यों का भूमि पूजन किया। जिसमें आने वाले समय में कृषि उपज मंडी परिसर में किसानों को कई सुविधाएं मिलने लंगेगी कार्यक्रम में विधायक विष्णु खत्री ने कृषि उपज मंडी समिति के सचिव प्रताप सिंह की जमकर तारीफ करते हुए कहा कि कई सचिव आए लेकिन इनकी तरह कामों में रुचि दिखाने वाला मैंने कोई मंडी सचिव नहीं देखा कार्यक्रम में मंडी सचिव प्रातप सिंह भावुक नजर आए आपको बता दें कि आने वाली 31 जनवरी को उनकी सेवानिवृत्ति होना है वहीं इस अवसर रामदयाल प्रजापति अध्यक्ष माटीकला बोर्ड म.प्र. भाजपा जिला अध्यक्ष तीरथ सिंह मीणा पूर्व जिला अध्यक्ष केदार सिंह मंडलोई एवं भाजपा के वरिष्ठ पदाधिकारी व्यापारी बंधु और मंडी स्टाफ मौजूद रहा।