खान आशु
भोपाल। सामाजिक संस्था कायस्थम भोपाल द्वारा शुक्रवार को राजधानी भोपाल में “कायस्थम-2025” का आयोजन करेगी। इस दौरान
13 विभिन्न कैटेगरी की 45 कायस्थ प्रतिभाएं सम्मानित होंगी। इनमें प्रसिद्ध टीवी कलाकार ऐश्वर्या खरे को भी शामिल किया गया है।
कायस्थम संस्था के अध्यक्ष प्रलय श्रीवास्तव ने बताया कि ऐश्वर्या को कायस्थ गौरव सम्मान प्रदान किया जाएगा। ऐश्वर्या खरे कलर और जी टीवी के प्रसिद्ध पारिवारिक सीरियल नागिन-5, ये है चाहतें, साम दाम दंड भेद, विषकन्या आदि धारावाहिक में लीड रोल कर चुकी हैं। वर्तमान में वे जी टीवी के एकता कपूर के सीरियल भाग्य लक्ष्मी में लक्ष्मी का मुख्य किरदार निभा रही हैं।
प्रलय श्रीवास्तव ने बताया कि जिन 13 कैटेगरी में कायस्थ प्रतिभाओं को कायस्थ-सम्मान से सम्मानित किया जाएगा, उनमें बुजुर्ग, प्रशासन, शौर्य/ पराक्रम, चिकित्सा, पत्रकारिता, उद्योग व व्यवसाय, शिक्षा, कला एवं संस्कृति, साहित्य, समाज सेवा, विधि सेवा, विज्ञान और खेल शामिल हैं। इन कैटेगरी में जिन प्रतिभाओं का सम्मान होगा, उनमें बुजुर्ग श्रेणी में 95 वर्षीय पूर्व आयुक्त नगर निगम भोपाल देवीसरन, वन विभाग के पूर्व अधिकारी, लेखक 92 वर्षीय घनश्याम सक्सेना, प्रशासन श्रेणी में अजातशत्रु श्रीवास्तव सेवानिवृत आईएएस, प्रदीप खरे सेवानिवृत आईएएस, ओम प्रकाश श्रीवास्तव आईएएस, सचिव गृह विभाग, दीपक सक्सेना आईएएस, कलेक्टर जबलपुर, अभा सूचना सेवा से सेवानिवृत अनिल सक्सेना, भूमि श्रीवास्तव असिस्टेंट कमिश्नर इनकम टैक्स शामिल हैं पराक्रम/शौर्य श्रेणी में सेना से सेवानिवृत रियल एडमिरल प्रकाश लाल, सेना से सेवानिवृत
कर्नल डॉ. गिरजेश सक्सेना, प्रशांत खरे आईपीएस, उप महानिरीक्षक (डीआईजी) नर्मदापुरम संभाग, दीपक अस्थाना असिस्टेंट कमांडेंट सीआईएसफ भेल भोपाल, चिकित्सा श्रेणी में गांधी मेडिकल कालेज के पूर्व डीन अस्थि रोग विशेषज्ञ डॉ. निर्भय श्रीवास्तव, डॉ. विजया ब्यौहार शिशु रोग विशेषज्ञ, डॉ. एसके सक्सेना सेवानिवृत सिविल सर्जन, पत्रकारिता श्रेणी में कैलाश गौड़ वरिष्ठ पत्रकार, सुधीर सक्सेना वरिष्ठ पत्रकार राजेश चंचल वरिष्ठ पत्रकार, अनुज खरे वरिष्ठ पत्रकार नई दिल्ली, उद्योग/ व्यवसाय श्रेणी में विशाल ज़ौहरी संचालक वरेण्यम मोटर्स, शिक्षा श्रेणी में प्रोफेसर (डॉ) संतोष कुमार श्रीवास्तव पूर्व कुलपति, प्रोफेसर (डॉ.) एसके कुलश्रेष्ठ शिक्षाविद, पूर्व प्राचार्य, (डॉ.) उषा खरे पूर्व प्राचार्य, उमावि जहांगीराबाद भोपाल, अभिषेक खरे, करियर काउंसलर एवं लेखक, मेधावी विद्यार्थी श्रेणी में पीएससी टॉपर रजत श्रीवास्तव, कला एवं संस्कृति श्रेणी में डॉ.(श्रीमती) सुषमा श्रीवास्तव चित्रकार, डॉ. मोहिका सक्सेना डेंटिस्ट एवं नृत्यांगना, शैली लाल चित्रकार एवं संगीत विशारद,
डॉ. श्रुति जौहरी संगीतज्ञ, अर्चना खरे बुंदेली गायिका एवं संगीतज्ञ, गार्गी श्रीवास्तव नृत्यांगना, दिनेश मोवार सक्सेना फोटोग्राफर,
साहित्य श्रेणी में सुनीता भटनागर, संतोष श्रीवास्तव, ऊषा सक्सेना, समाज सेवा श्रेणी में स्व. वीरेंद्र श्रीवास्तव (मरणोपरांत), किरण कुमार खरे दमोह, वकालत/ विधि सेवा श्रेणी में बीपी श्रीवास्तव वरिष्ठ अधिवक्ता, उमेश निगम वरिष्ठ अधिवक्ता, विज्ञान श्रेणी में डॉ. राजेश सक्सेना वैज्ञानिक, डॉ. योगेन्द्र सक्सेना वैज्ञानिक एवं खेल श्रेणी में मास्टर भव्य कुमार सक्सेना जिम्नास्टिक, रागिनी श्रीवास्तव तैराक और प्रखर श्रीवास्तव बैडमिंटन खिलाड़ी आदि शामिल हैं।