अमित सेन
8085661177
भोपाल। प्रिज्म अवार्ड का आयोजन नेशनल माइनिंग मिनिस्टर्स कांफ्रेंस के तत्वावधान में आयोजित किया गया।
भारत सरकार के खनिज मंत्रालय द्वारा सोमवार को नए स्टार्टअप और बिज़नस फंडिंग से अवार्ड से इंदौर शहर के युवा उद्योगपति आदित्य तिवारी को भारत के खनिज मंत्री और उड़ीसा के मुख्यमंत्री द्वारा सम्मानित किया गया।
भारत सरकार के खनिज मंत्रालय द्वारा आयोजित किए जाने वाले प्रिज्म अवॉर्ड 3.0 नेशनल माइनिंग मिनिस्टर्स कांफ्रेंस का आयोजन कोणार्क स्थित इको रिट्रीट रिसोर्ट में किया गया। इस आयोजन के भव्य समारोह में देश के सबसे स्वच्छ शहर इंदौर के युवा उद्योगपति आदित्य तिवारी को स्टार्ट अप प्रोत्साहन के साथ साथ बिज़नस फंडिंग का अवार्ड देकर सम्मानित किया गया। समारोह में भारत सरकार के खनिज मंत्रालय के कैबिनेट मंत्री जी. किशन रेड्डी एवं उड़ीसा के मुख्यमंत्री मोहन चरण मांझी द्वारा आदित्य तिवारी को सम्मान पत्र देकर सम्मानित किया गया। उल्लेखीय है कि सम्मानित युवा उद्योगपति आदित्य तिवारी की आयु फिलहाल 22 वर्ष है और उन्हें अल्प आयु में उद्योग क्षेत्र में मिली उपलब्धियां उनके उद्योगपति माता-पिता आशीष तिवारी एवं रूपाली तिवारी से विरासत में मिली है क्योंकि उद्योपति दंपति आशीष और रूपाली तिवारी प्रदेश के साथ साथ एशिया के ख्यात और सफल उद्योपतियों में से एक है।
युवा उद्योगपति आदित्य तिवारी वर्तमान में पीजी टेक प्राइवेट लिमिटेड के डायरेक्टर है, जिन्होंने नियोडिमियम रेयर अर्थ से मेटल मैनुफैक्चरिंग स्थापना करके देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सपनों को साकार करने की और निरंतर कदम आगे बढ़ा रहे है। उद्योपति घराने में विगत वर्ष 2021 का यूएसए वर्ल्ड चैंपियनशिप में भारत की और से आयरनमैन का खिताब भी उपलब्धियों में शामिल है।
युवा आदित्य का हौसला बने खनिज मंत्री

संयोगवश एक ही विमान से यात्रा कर रहे युवा उद्योगपति आदित्य तिवारी और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री रेड्डी की सामान्य सी मुलाकात उस वक्त खास हो गई जब मंत्री रेड्डी को जानकारी मिली कि युवा उद्योगपति आदित्य स्पोर्ट्स इंजुरी में घायल होने के बावजूद अपने शहर इंदौर कई किलोमीटर दूर दूसरे शहर कोणार्क अवार्ड लेने पहुंचे। तो उन्होंने बड़ी सहजता से आदित्य तिवारी की सीट पर जाकर उनसे मुलाकात कर उन्हें जीवन में आगे बढ़ते रहने का हौसला बढ़ाने साथ उनके सफल होने की शुभकामनाएं दी।