जीतेन्द्र सेन
भोपाल/बैरसिया। भोपाल जिला पंचायत की नई मुख्य कार्यपालन अधिकारी (सीईओ) इला तिवारी ने सोमवार को कार्यालय पहुंचकर पदभार संभाल लिया। उन्होंने शाम को कलेक्टर कौशलेंद्र विक्रम सिंह से मुलाकात की। इसके अलावा ग्लोबल इंवेस्टर्स समिट में कानून व्यवस्था की स्थिति को लेकर हुई मुख्य सचिव की वीसी में भी शामिल हुईं।
गौरतलब है कि इससे पहले इला तिवारी उपसचिव पीएचई रही हैं। ऋतुराज सिंह के देवास कलेक्टर बनने के साथ ही उनकी पदस्थापना सीईओ जिला पंचायत के पद पर हुई। उनके पदभार संभालने के दौरान जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि नौरंग सिंह गुर्जर उपाध्यक्ष मोहन सिंह जाट सहित अन्य अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे।