जीतेन्द्र सेन
बैरसिया।। 14 फरवरी 2025 को ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी के जनरल सेक्रेटरी के.सी.वेणुगोपाल (म.प्र) द्वारा लेटर जारी कर विभिन्न पदअधिकारियों की नियुक्ति की गई जिसमें पूर्व मंत्री हरीश चौधरी को मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी का प्रभारी नियुक्त किया गया चौधरी को म.प्र.कांग्रेस का प्रभारी नियुक्त होने पर बैरसिया से महिला कांग्रेस की पूर्व जिला अध्यक्ष एवं पूर्व शमशाबाद विधानसभा क्षेत्र से प्रत्याशी रही राजकुमारी सुंदरलाल केवट द्वारा हाल ही में हरीश चौधरी को म.प्र. कांग्रेस प्रभारी बनाए जाने पर वरिष्ठ नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दी साथ ही उनके उज्जवल भविष्य की कामना की वही राजकुमारी सुंदरलाल केवट ने बताया कि चौधरी के विशाल जमीनी अनुभव और कुशल नेतृत्व से कांग्रेस संगठन को एक नई ऊर्जा मिलेगी और मुझे पूरा विश्वास है कि आपके मार्गदर्शन में मध्यप्रदेश कांग्रेस और भी अधिक सशक्त होकर जनता की आवाज बनेगी हम सब मिलकर कांग्रेस की विचारधारा को नई ऊँचाइयों तक पहुँचाने के लिए संकल्पित रहेंगे।
